शनि जयंती 2019: तीन राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती और दो पर ढैय्या


3 जून का शनि जयंती है। ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को शनिदेव का जन्म हुआ था। ज्योतिष के अनुसार सभी नौ ग्रहों में शनिदेव को न्यायाधीश का दर्जा प्राप्त है। यह उपाधि शनिदेव को भगवान शंकर ने दी है। शनिदेव अच्छे कर्म करने पर अच्छा फल देते हैं और बुरे कर्म करने पर बुरा। शनि देव के पिता सूर्य देव है। हनुमान भक्तों को शनि देव कभी भी परेशान नहीं करते।